कैंपस : 6-17 दिसंबर तक लगेगा सीआरडी पुस्तक मेला

सीआरडी पटना पुस्तक मेले का आयोजन 6-17 दिसंबर तक गांधी मैदान में होगा. हर दिन मेले में कुछ खास आयोजन किये जायेंगे.
संवाददाता, पटना सीआरडी पटना पुस्तक मेले का आयोजन 6-17 दिसंबर तक गांधी मैदान में होगा. हर दिन मेले में कुछ खास आयोजन किये जायेंगे. दो मंचों पर हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर रोजगार से शिक्षा का सरोकार, किस्सागो, ओपन मंच पर संगीत, साहित्य के पाठक, कविताई, खेल-खेल में, पत्रकारिता का वर्तमान सरोकार, दलित साहित्य, स्त्री नेतृत्व, पशु-पक्षी और पर्यावरण, जाति और भारतीय समाज, सीनेमा, शायरी जैसे विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं अन्य मंच पर बच्चों के लिए कथा-कहानी, स्कूल उत्सव, कलम, इंफ्लूएंसर, दिव्य कीर्ति जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही आयोजकों की ओर से स्व पद्मश्री शारदा सिन्हा की याद में भी खास आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










