ePaper

COVID-19 in Bihar: बिहार के जहानाबाद में कोविड-19 से एक और मौत, सूबे में 35 हुई मृतकों की संख्या, 87 नये मामले सामने आये

Updated at : 13 Jun 2020 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 in Bihar: बिहार के जहानाबाद में कोविड-19 से एक और मौत, सूबे में 35 हुई मृतकों की संख्या, 87 नये मामले सामने आये

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 87 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6183 हो गयी है. वहीं, बिहार के जहानाबाद में एक और व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हो जाने के कारण सूबे में मृतकों की संख्या बढ़ कर अब 35 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को बांका में 15, पटना में 14, पूर्णिया में 13, भागलपुर में 12, भोजपुर में 06, औरंगाबाद में 06, सीतामढ़ी में 05, रोहतास में 03, सिवान में 02, नवादा में 02, किशनगंज में 02, दरभंगा में 01, जहानाबाद में 01, बक्सर में 01, मुजफ्फरपुर में 01, गोपालगंज में 01, मधेपुरा में 01 और लखीसराय में 01 मामले सामने आये.

बिहार में शनिवार को सामने आये 87 नये मामलों में 11 महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक बांका में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 35 मरीजों की मौत हुई है. मृतकों में बेगूसराय और खगड़िया में तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली और जहानाबाद में दो-दो, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर जिले में एक-एक मरीज शामिल हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 2461 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 3686 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. बिहार में अब तक कुल 120086 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन