Coronavirus Outbreak, Lockdown in Bihar Updates: पटना AIIMS बना कोविड-19 का डेडीकेटेड अस्पताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak, Lockdown in Bihar बिहार के 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है. इनमें राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, और मोतिहारी जिला हैं. पटना जिले में शुक्रवार से एक सप्ताह तक लॉकडाउन रहेगा. इस अवधि में जरूरी सामान, मसलन दवा, किराना, फल-सब्जी, मीट-मछली,कृषि संबंध समान आदि की दुकानें छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी. वहीं बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में शुक्रवार को 352 की वृद्धि हुई है. नये कोरोना पॉजिटिव राज्य के 27 जिलों में पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 14,330 हो गयी है. इधर, कोरोना संक्रमित होनेवाले 10251 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं. कोरोना पॉजिटिव होनेवालों में 111 की मौत हो चुकी है. कोरोना पॉजिटिव राज्य के 38 जिलों में 3967 एक्टिव हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें