बिहार में लॉकडाउन का पहला दिन : 250 ऑटोरिक्शा, कार व दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

Author : Samir Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Mar 2020 10:19 PM

विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लक्ष्य से घोषित लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में आदेश का उल्लंघन करने पर कुल 250 ऑटोरिक्शा, कार एवं दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया एवं वाहनों को जब्त किया गया.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लक्ष्य से घोषित लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में आदेश का उल्लंघन करने पर कुल 250 ऑटोरिक्शा, कार एवं दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया एवं वाहनों को जब्त किया गया.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने उक्त कार्रवाई की जानकारी दी. परिवहन सचिव ने आज सभी जिलों के परिवहन पदाधिकारी, पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के प्रावधानों के अनुपालन के लिए सभी जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं.

संजय कुमार अग्रवाल ने सभी बस स्टैंड पर निगरानी रखने निर्देश दिया ताकि वहां से अवैध रूप से बसों का परिचालन ना हो. जो बस मालिक प्रावधानों का उल्लंघन करें उनकी बसों को जब्त करने एवं उनके परमिट रद्द करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. परिवहन सचिव ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ना करें तथा राज्य सरकार द्वारा निर्गत लॉकडाउन के प्रावधानों का अनुपालन करें. सड़क पर अनावश्यक वाहन लेकर निकले तो जुर्माना लगाया जायेगा और वाहन भी जब्त किया जायेगा.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन