COVID-19 : बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 2292 संदिग्ध नमूने की जांच, 2257 की रिपोर्ट निगेटिव

बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है, जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर के नौगछिया निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
पटना : बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है, जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर के नौगछिया निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
संजय कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय उक्त व्यक्ति गत 18 मार्च को ब्रिटेन से अपने घर लौटे थे. बिहार में अबतक मुंगेर जिला में 7, सिवान में 6, पटना एवं गया में में 5-5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय, बेगूसराय, सारण और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 2292 संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 2257 निगेटिव पाए गए हैं.
गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे. इसमें से अबतक 11 कोरोना वायरस संकमित पाए गए हैं. बिहार में अबतक दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.
पीएमसीएच में भर्ती कराये गये कोरोना के चार संदिग्ध मरीज
पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को कोरोना के चार संदिग्धों को भर्ती करवाया गया. ये सभी यहां कोरोना की आशंका लेकर आये थे. वहीं शनिवार को पांच मरीजों के सैंपल लिये गये. कुल 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट आ गयी है, सभी रिपोर्ट निगेटिव है. निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गयी. अभी यहां कुल 30 मरीज भर्ती हैं. यहां आने वाले किसी भी मरीज में अब तक कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. पीएमसीएच में कोरोना के लिए अब अलग फ्लू कार्नर बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




