Bihar Coronavirus/Lockdown News Updates : नजदीक के राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर के लिए बसों की भी हो व्यवस्था : CM नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण, निगरानी, रोकथाम एवं लोगों को दी जा रही राहत के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 7 दिनों के अंदर अन्य राज्यों से बिहार आने वाले बिहार के इच्छुक लोगों को वापस लाने के लिये अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि नजदीक के राज्यों से जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं, उन्हें बसों से लाने की भी व्यवस्था रहे, इसके लिये आवश्यक समन्वय स्थापित कर बसों से लाने की कार्रवाई शुरु की जाये.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण, निगरानी, रोकथाम एवं लोगों को दी जा रही राहत के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 7 दिनों के अंदर अन्य राज्यों से बिहार आने वाले बिहार के इच्छुक लोगों को वापस लाने के लिये अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि नजदीक के राज्यों से जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं, उन्हें बसों से लाने की भी व्यवस्था रहे, इसके लिये आवश्यक समन्वय स्थापित कर बसों से लाने की कार्रवाई शुरु की जाये.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये अब रैंडम जांच से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि अधिकाधिक टेस्टिंग करें तथा टेस्टिंग कैपिसिटी प्रतिदिन कम से कम 10 हजार तक शीघ्र बढ़ायी जाये और इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जायें. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई, पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ आइसोलेशन बेड की संख्या भी शीघ्र बढ़ायी जाये.
सीएम ने हेल्थ क्वारंटाइन सेंटर की भी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर में पर्याप्त संख्या में बेड तैयार रखें. उन्होंने कहा कि अन्य बीमारियों के इलाज के लिये अस्पतालों में ओपीडी व्यवस्था दुरूस्त रखें. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि निजी अस्पताल भी सामान्य रूप से चलें ताकि अन्य बीमारियों के इलाज में मरीजों को कठिनाई न हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्किल सर्वे से जो सूचना प्राप्त हो रही है, उसके आधार पर वर्तमान में राज्य में कार्यरत औद्योगिक इकाईयों के साथ मैपिंग कर श्रमिकों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाये. उद्योग विभाग इस दिशा में तेजी से कार्य करे. साथ ही स्किल मैपिंग के अनुरूप निर्माण इकाईयों की स्थापना की दिशा में भी उद्योग विभाग समुचित कार्रवाई करे ताकि श्रमिकों को यहीं पर स्थायी रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.
नीतीश कुमार ने कहा कि नये राशन कार्ड बनाने के संबंध में तेजी लायी जाये, इसमें विलंब नहीं हो ताकि जरूरतमंदों को शीघ्र मदद की जा सके. उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है ताकि इसका लाभ उनको हमेशा मिलता रहे. मुख्यमंत्री ने किसानों को फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान के वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि किसानों को समय पर इसका लाभ मिल सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से करेंगे तो अपने आपको, अपने परिवार को एवं समाज को इस बड़ी विपत्ति से बचा पायेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी लोग सचेत एवं सतर्क रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी लोगों के सहयोग से हम सब इस महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




