COVID-19 : कोरोना से निपटने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है, बिहार के लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण की अद्यतन स्थिति के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ शनिवार को संवाद किया. पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद' में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी और सरकार के स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण की अद्यतन स्थिति के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ शनिवार को संवाद किया. पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी और सरकार के स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये वे लोग सेवा भाव से लगे हुये हैं. नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले भी आप सब विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद हुआ था, आज दो और विशेषज्ञ चिकित्सक जुड़े हैं, मैं आप सबको सुझाव देने के लिए धन्यवाद देता हूं. आप सब स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं, आप सबका अपना अनुभव है. पिछली बार आपने सुझाव दिया, उस पर स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से अमल कर रहा है. आज के आपके सुझाव भी काफी महत्वपूर्ण हैं, उसे क्रियान्वित करने के लिये स्वास्थ्य विभाग आवश्यक कदम उठायेगा.”
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है, लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. हम सब आत्मविश्वास बनाये रखें. मुझे पूरा भरोसा है कि सब के सहयोग से हमलोग इस संकट से बाहर आएंगे.” वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ एसएन आर्या, डॉ ए हई, डॉ विजय प्रकाश, पीएमसीएच के डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ. हेमंत शाह, डब्लूएचओ के डॉ बीपी सुब्रह्मण्यम, आरएमआरआई के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार दास, एनएमसीएच के डॉ. विजय कुमार गुप्ता, एम्स के निदेशक डॉ पीके सिंह, आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ एनआर विश्वास एवं डॉ एसके शाही तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने भी अपन-अपने सुझाव एवं विचार रखे.
बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों से अपील की है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पांच अप्रैल को रात नौ बते सभी लोग अपने घरों की बत्तियां बंद कर दरवाजे या बाॅलकोनी में नौ मिनट तक दीप, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जला कर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में अपने संघर्ष की एकजुटता दिखाएं. इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत होगी और हमारा आत्मबल बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




