Coronavirus in Bihar : बिहार में तेजी से फैल रहा है कोरोना, संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार

Coronavirus in Bihar राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गयी है. रविवार को 276 नये केस मिले. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12140 हो गयी.
पटना : राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गयी है. रविवार को 276 नये केस मिले. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12140 हो गयी. इनमें 9014 यानी 74.25% कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 249 संक्रमित स्वस्थ हुए, जबकि सात की मौत हो गयी. अब तक 97 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है.
वहीं, पिछले 24 घंटे में 6213 सैंपलों की जांच की गयी. अब तक दो लाख 64 हजार 109 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दरभंगा में 27, भागलपुर में 25, पूर्वी चंपारण व नालंदा में 15-15, पश्चिमी चंपारण में 13, मुंगेर में 11, सुपौल में 10,खगड़िया में नौ, कटिहार व सीवान में आठ- आठ, मधुबनी व मुजफ्फरपुर में सात-सात, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा व रोहतास में छह-छह, अरवल, भोजपुर व सारण में पांच-पांच, समस्तीपुर, जमुई, किशनगंज व नवादा में चार-चार, पूर्णिया व सहरसा में तीन-तीन, बांका व शिवहर में दो-दो और सीतामढ़ी में एक नये संक्रमित पाये गये.
पटना में सोमवार को पीएमसीएच के एक डॉक्टर व तीन कर्मियों समेत 63 नये पॉजिटिव मिले. इसके साथ ही जिले में कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या बढ़ कर 1142 हो गयी है. इनमें से अभी 570 एक्टिव केस हैं, जबकि 560 स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, पटना में कोरोना से अब तक 12 मौतें हुई हैं. इधर पटना एम्स में सोमवार को नौ पाॅजिटिव मरीज मिले, जबकि पीएमसीएच में एक डाॅक्टर और तीन कर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये. तीन कर्मियों में दो अधीक्षक कार्यालय के कर्मी हैं, जबकि एक सफाई कर्मी है. अधीक्षक कार्यालय के दो कर्मी इससे पूर्व भी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये थे.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने किशनगंज शहर में 72 घंटे का लॉकडाउन लागू कर दिया है. एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार आठ बजे सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. यह लॉकडाउन पूरे शहर में लागू होगा. इस दौरान दवा, किराना, दूध, फल , सब्जी को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी. किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




