पटना में मिले 435 नये कोरोना संक्रमित, पीएमसीएच में एक की मौत

Updated at : 10 Aug 2020 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में मिले 435 नये कोरोना संक्रमित, पीएमसीएच में एक की मौत

पटना : पटना जिले में सोमवार को 435 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसमें पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती 38 मरीजों में से एक की मौत हो गयी. जबकि, पीएमसीएच के कर्मी, मरीज समेत 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यहां आरटीपीसीआर से 267 लोगों की जांच की गयी. जिसमें 28 संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही 176 लोगों की एंटीजन टेस्ट की गयी. इसमें 17 पॉजिटिव पाये गये.

संक्रमित पाये जाने वाले लोग पटना जिले के बहादुरपुर, राजीव नगर, खजांची रोड, महेंद्रु, मनेर, मसौढी के रहने वाले हैं. पटना जिले के अलावे बक्सर, औरंगाबाद, सुपौल, शेखपुरा आदि भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. खास बात यह है कि आज किसी डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है. दूसरी ओर आइजीआइएमएस में हुई जांच में तीन मरीज समेत 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसमें अररिया के 16, अरवल के दो, बांका के सात, मधेपुरा के 20, सासाराम के 24 शामिल हैं.

आइजीआइएमएस के दो मरीज गैस्ट्रो सर्जरी में एडमिट थे और एक लंग्स की समस्या को लेकर पल्मो विभाग में भर्ती थे. नियमानुसार इन तीनों की जांच आइजीआइएमएस प्रशासन ने करायी और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गये. हालांकि, कोई स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव नहीं आये हैं.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन