ePaper

बिहार में 230 नये कोरोना मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4326 हुई

Updated at : 04 Jun 2020 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 230 नये कोरोना मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4326 हुई

New Delhi: Health workers wearing protective suits are seen in the premises of LNJP Hospital during the nationwide lockdown, in wake of the coronavirus pandemic, in New Delhi, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI30-04-2020_000160A)

बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े को पार कर चुका है. राज्य में हुधवार को 230 और नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4326 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े को पार कर चुका है. राज्य में हुधवार को 230 और नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4326 हो गयी है. इस बात की जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी. पिछले चार हफ्तों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 222 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. अब तक 2025 मरीज घर लौट चुके हैं. जबकि एक और मौत के साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है. राज्य में अब तक 84,729 सैंपलों की जांच की गयी है. वहीं खगड़िया जिले में सर्वाधिक 84 नये मामले पाये गये है. मंगलवार को खगडिय़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 172 थी, लेकिन 85 नए मामले मिलने के साथ ही यह संख्या 257 पर पहुंच गई है. पटना के बाद खगडिय़ा दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है. पटना में अब तक कुल 263 संक्रमित हैं तो खगडिय़ा में अब यह संख्या 257 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को खगड़िया के 84 मरीजों के साथ सूबे में कोरोना के 230 पॉजिटिव मिले हैं. उनमें खगडिय़ा को छोड़ अन्य जिलों से 145 पॉजिटिव मिले हैं. अलावा सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 11, दरभंगा में आठ, मुजफ्फरपुर व कटिहार में छह-छह, कैमूर व लखीसराय पांच-पांच, सहरसा, अररिया व नवादा में चार-चार, भागलपुर, बक्सर व सारण में तीन-तीन, पटना, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान व मधेपुरा में दो-दो और किशनगंज, जमुई व शिवहर में एक-एक नये मरीज मिले हैं.

Posted By : Rajat Kumar

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन