ePaper

CoronaVirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना से पांच और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9745 हुई

Updated at : 30 Jun 2020 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
CoronaVirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना से पांच और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9745 हुई

CoronaVirus Bihar News Update पटना : बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 127 नये मरीज मिले है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9745 हो गयी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 2,20,890 सैंपल की जांच हुई है. अबतक कुल 7544 मरीज ठीक हुए हैं. जबकि, कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 2132 है. साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 77 है.

वहीं, समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, बिहार में कोरोना से बीते 24 घंटे में पांच और लोगों की मौत हो गयी. जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी से अबतक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस अवधि में 238 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले मंगलवार को (गत 24 घंटे में) रोहतास जिले में दो तथा पूर्वी चंपारण, गया एवं नालंदा में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गयी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 68 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में छह, दरभंगा, रोहतास एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय एवं नालंदा में चार-चार, गया, जहानाबाद, खगड़िया, नवादा एवं वैशाली में 03-03, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक पटना के 713, भागलपुर के 494, मधुबनी के 456, बेगूसराय के 421, सीवान के 412, मुंगेर के 355, समस्तीपुर के 350, रोहतास के 335, कटिहार के 317, मुजफ्फरपुर के 312, दरभंगा के 306, खगड़िया के 299, पूर्णिया के 296, नवादा के 286, गोपालगंज के 255, जहानाबाद के 252, सुपौल के 242, बांका के 229, बक्सर के 227, नालंदा के 225, भोजपुर के 220, औरंगाबाद के 219, पूर्वी चंपारण के 214, सारण के 211, गया के 209, मधेपुरा के 201, पश्चिम चंपारण के 187, कैमूर के 176, सहरसा के 175, किशनगंज के 167, वैशाली के 160, शेखपुरा के 153, सीतामढी के 137, लखीसराय एवं अररिया के 127-127, अरवल के 110, शिवहर के 91 तथा जमुई जिले के 78 मामले शामिल हैं.

Also Read: Chamaki Bukhar : सुशील मोदी का दावा, चमकी बुखार पर नियंत्रण पाने में मिली बड़ी कामयाबी
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन