प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कल से काम करेगा कंट्रोल रूम
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के सफल संचालन लिए समिति ने कंट्रोल रूप स्थापित किया है. कंट्रोल रूम नौ जनवरी सुबह नौ बजे से 20 जनवरी शाम छह बजे तक काम करेगा. समिति ने कहा है कि परीक्षा के क्रम में किसी प्रकार की शंका या कठिनाई होने पर समिति के नियंत्रण कक्ष में फोन नंबर -0612-2232227, 2232257 पर संपर्क कर सकते हैं.संस्थान के प्रधान केंद्राधीक्षक के दायित्व मे होंगे
समिति ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा परीक्षार्थियों के शिक्षण संस्थान ही परीक्षा केंद्र (गृह केंद्र) होंगे व संस्थान के प्रधान केंद्राधीक्षक के दायित्व मे होंगे. परीक्षा में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार की सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है. गोपनीय परीक्षा सामग्री में से यदि कोई सामग्री प्राप्त न हो, तो इसकी सूचना तुरंत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के साथ-साथ परीक्षा नियंत्रक उच्च माध्यमिक को भी देनी होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




