कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, पटना के MLC आवास में फंदे से लटका मिला शव

अपने बेटे आयान खान के साथ शकील अहमद खान
Shakeel Ahmed khan son committed suicide: कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार MLC आवास पर ही खुदकुशी की है.
Shakeel Ahmed khan son Suicide News: कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार MLC आवास पर ही खुदकुशी की. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. बिहार के DGP विनय कुमार भी मौके पर विधायक आवास पहुंचे हैं. बता दें कि शकील अहमद के बेटे आयान खान की उम्र 17 वर्ष थी. वह 12वीं का छात्र था. शकील अहमद घटना की जानकारी मिलने के बाद गुजरात से पटना लौट रहे हैं.
18 जनवरी को राहुल गांधी से मिला था आयान
शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान खान के असामयिक निधन से कांग्रेस महकमे में शोक की लहर है. आयान की मृत्यु से शकील अहमद खान और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है. आयन ने हाल ही में 18 जनवरी को राहुल गांधी से मुलाकात की थी. जब राहुल गांधी पटना दौरे पर थे. उस समय शकील अहमद खान ने अपने पुत्र आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था. आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी भेंट की थी, जिसकी राहुल गांधी ने तारीफ की थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कदवा से विधायक हैं शकील अहमद खान
बता दें कि शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. उसके साथ ही कदवा विधानसभा से विधायक भी हैं. उनकी छवि अभी तक साफ सुथरे नेता वाली रही है. 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिल चुका है.
Also Read: बिहार के गया से दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का है आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










