ePaper

सत्ता में रहते कांग्रेस को महिलाओं की चिंता नहीं हुई: बिजेंद्र

Updated at : 23 May 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
सत्ता में रहते कांग्रेस को महिलाओं की चिंता नहीं हुई: बिजेंद्र

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस पार्टी को महिलाओं की कभी चिंता नहीं हुई.

विज्ञापन

चुनावी राजनीति के लिए खोखले वादे कर रहा है विपक्ष : शीला मंडल संवाददाता, पटना ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस पार्टी को महिलाओं की कभी चिंता नहीं हुई. अब जब वह सत्ता से बाहर है, तो झूठे वादों और खोखली घोषणाओं के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह बातें गुरुवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. इस दौरान परिवहन मंत्री शीला मंडल मौजूद रहीं. इससे पहले दोनों मंत्रियों ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. कार्यक्रम में प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे. पत्रकारों से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है. इसमें स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को राजनीति और सरकारी सेवाओं में भागीदारी देना शामिल है. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कांग्रेस की ‘माई-बहिन योजना’ पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अब राज्य की महिलाएं भली-भांति समझ चुकी हैं कि उनके सच्चे हितैषी कौन हैं और कौन सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए खोखले वादे कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन