ePaper

पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक के संपर्क पथ का निर्माण तेजी से करें पूरा : मुख्यमंत्री

Updated at : 05 Jul 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक के संपर्क पथ का निर्माण तेजी से करें पूरा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के संपर्क पथ के निर्माणाधीन कार्य का शुक्रवार को जायजा लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के संपर्क पथ के निर्माणाधीन कार्य का शुक्रवार को जायजा लिया. साथ ही इस परियोजना का तेजी से निर्माण पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पटना घाट होते हुए जेपी गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगी. इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ और मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और जेपी गंगा पथ का एनएच-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से संपर्कता प्राप्त होगी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ओपी शाह सामुदायिक भवन, पटना सिटी और पटना घाट के पास रुककर निर्माणाधीन कार्य को देखा और साइट मैप के माध्यम से निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. गौरतलब है कि 52.54 करोड़ रुपये की लागत से पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक पथ का निर्माण किया जा रहा है. इस पथ का निर्माण राज्य सरकार और रेलवे के बीच भूमि के परस्पर आदान-प्रदान के आधार पर किया जा रहा है. यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पटना घाट होते हुए जेपी गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगी. इस पथ की कुल लंबाई 1.5 किमी है. प्रस्तावित पथ में अशोक राजपथ पर फ्लाइ ओवर का प्रावधान किया गया है. पथ के दोनों तरफ दो लेन का सर्विस पथ और सर्विस पथ के साथ स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग आदि का प्रावधान किया गया है. ये रहे मौजूद : निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर पुदकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन