बांसघाट शवदाहगृह का रंग रोगन छह तक पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बांसघाट शवदाहगृह का रंग रोगन छह तक पूरा करने का निर्देश

बांस घाट में विकसित किया जा रहा आधुनिक श्मशान घाट लगभग तैयार हो चुका है.

विज्ञापन

पटना.

बांस घाट में विकसित किया जा रहा आधुनिक श्मशान घाट लगभग तैयार हो चुका है. मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीइओ, सीएफओ, सीजिएम, बुडको के पीडी और नगर निगम के एएमसी सहित अन्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परिसर में चल रहे रंग-रोगन और बागवानी के सभी कार्य पांच से छह दिसंबर तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं. इसके अलावा मुख्य द्वार के काम को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर सभी श्मशान घाट बनकर तैयार हो जाएंगे. करीब 89.40 करोड़ रुपये की लागत से पटना स्मार्ट सिटी और बुडको द्वारा तैयार किया जा रहा यह श्मशान घाट एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है. गेट का 85 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा : द्वार के कुल कार्य का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है. परिसर में निर्मित कृत्रिम तालाबों के बीच स्थापित 12 फुट ऊंची महादेव की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस कलाकृति को पंजाब के कलाकार गुरु प्रीत सिंह और प्रगति गुप्ता व उनकी टीम द्वारा तैयार किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान कलाकारों ने बताया कि दोनों मुख्य द्वारों पर सिविल व आर्ट वर्क अंतिम चरण में है और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद प्रतिमा और द्वारों पर कलरिंग कार्य शुरू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन