CNLU के छात्रों के लिए जरूरी खबर, कम नंबर आए हैं? 4 जुलाई तक करें री-चेकिंग के लिए आवेदन
चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
CNLU Revaluation: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने BA LLB और BBA LLB के विभिन्न सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई है.
पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
CNLU Revaluation: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLU) ने BA LLB (ऑनर्स) और BBA LLB (ऑनर्स) के द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम और दशम सेमेस्टर (अप्रैल एंड सेमेस्टर परीक्षा) की उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन और पुनर्मूल्यांकन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिन विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम पर आपत्ति है, वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
आपके शहर में
2 जुलाई तक करें उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आवेदन
विश्वविद्यालय की परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं उत्तरपुस्तिका के अवलोकन के लिए 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 3 और 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी उत्तरपुस्तिका देखने का अवसर मिलेगा. 2 जुलाई के बाद इस प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
पुनर्मूल्यांकन के लिए 4 जुलाई अंतिम तिथि
उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 4 जुलाई तक किए जा सकेंगे. विश्वविद्यालय ने प्रति प्रश्नपत्र 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया है. अंतिम तिथि के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
परीक्षा अनुभाग से मिलेगा आवेदन पत्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन पत्र परीक्षा अनुभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं. सभी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
CNLU Revaluation: महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि / शुल्क |
|---|---|
| उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 2 जुलाई |
| उत्तरपुस्तिका देखने की तिथि | 3 और 4 जुलाई (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक) |
| पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जुलाई |
| पुनर्मूल्यांकन शुल्क | 1,000 रुपये प्रति प्रश्नपत्र |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए