CM सम्राट बोले- पुलिस को खुली छूट, अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब, बाहर रह रहे बिहारियों से भी की खास अपील

Updated:
विज्ञापन
cm samrat on crime

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary: पटना में आयोजित AI समिट में CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों और पुलिस को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि काम लटकाने वाले अफसरों को 30 दिन में सस्पेंड कर दिया जाएगा, जबकि अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को CM सम्राट चौधरी ने AI समिट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहर रह रहे बिहारियों को अब राज्य से जुड़ने और योगदान देने का समय है. उन्होंने कहा कि जो जहां है, वहां रहकर भी बिहार के विकास में सहयोग कर सकता है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि काम लटकाने वाले अधिकारियों को 30 दिन के भीतर सस्पेंड कर दिया जाएगा. लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर CM ने पुलिस को खुली छूट देते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जाति और धर्म नहीं होता. जो पुलिस को चैलेंज करेगा, उसे 48 घंटे के अंदर जवाब मिलना चाहिए.

काम टालने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

CM सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को कई लक्ष्य मिले हैं और बिहार को गौरवशाली बनाना है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सहयोग कार्यक्रम शुरू किया है और अब पंचायत-पंचायत जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं. यह पूरा सिस्टम टेक्नोलॉजी के जरिए चल रहा है.

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी 10 दिन के अंदर काम पूरा नहीं करेगा, उसे CMO से नोटिस भेजा जाएगा. फिर 20 दिन पर दूसरा नोटिस और 25 दिन पर तीसरा नोटिस जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश से 30 दिन में वह खुद ही निलंबित हो जाएगा.

बाहर रह रहे लोगों से बिहार के लिए योगदान की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जहां है, वह अपनी कर्मभूमि से भी जन्मभूमि के लिए योगदान दे सकता है. बिहार लौटिए, यह तो मैं कहूंगा ही. लेकिन जो लोग देश-दुनिया में अच्छा काम कर रहे हैं, वे वहां रहकर भी बिहार के लिए कुछ कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर बिहारी को अपनी मिट्टी का कर्ज उतारने की कोशिश करनी चाहिए.

बिना नाम लिए RJD पर निशाना

CM ने कहा कि पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए AI कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर AI को कहेंगे कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, तो वह उसे पहचान लेगा. हालांकि मेरा किसी खास व्यक्ति की तरफ इशारा नहीं है. मेरे लिए अपराधी सिर्फ अपराधी है, उसकी कोई जाति नहीं होती. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि पुलिस को कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है.

अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है, तो उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए. CM ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. लोग कहते हैं कि क्या जाति पूछकर गोली मारी जाएगी? अरे, अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता.

Also Read: बिहार में अब बदमाशों की खैर नहीं, 428 अपराधियों की संपत्ति जब्त करेगी सरकार, 1433 की हुई है पहचान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन