ePaper

सीएम ने स्व मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 15 May 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने स्व मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धर्मपत्नी स्व मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धर्मपत्नी स्व मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपनी माता स्व परमेश्वरी देवी और अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके पुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक इ सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह आदि ने स्व मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन