Bihar News : 'लैंड लॉक्ड स्टेट' उद्योग के लिए सीएम नीतीश बना रहे प्लान, मिल सकता है कई तरह के लाइसेंस लेने से मुक्ति

rojgar samachar, Bihar Indusrty news : नए साल 2021 पर बिहार मेंं उद्योग लगाने वालों को एनडीए सरकार गुड न्यूज दे सकती है. दरअसल नीतीश सरकार बिहार में उद्योग लगाने पर लाइसेंस से मुक्ति देने की तैयारी में है. इसको लेकर मंथन चल रहा है. अगर सबकुछ सही रहा तो 2021 में उद्योग लगाने के लिए जरूरी लाइसेंस को छोड़कर अन्य सभी लाइसेंस लेने से मुक्ति मिल सकती है.
Bihar News : नए साल 2021 पर बिहार मेंं उद्योग लगाने वालों को एनडीए सरकार गुड न्यूज दे सकती है. दरअसल नीतीश सरकार बिहार में उद्योग लगाने पर लाइसेंस से मुक्ति देने की तैयारी में है. इसको लेकर मंथन चल रहा है. अगर सबकुछ सही रहा तो 2021 में उद्योग लगाने के लिए जरूरी लाइसेंस को छोड़कर अन्य सभी लाइसेंस लेने से मुक्ति मिल सकती है.
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार अब उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को एनओसी और अन्य लाइसेंस के झंझट से मुक्त करने की योजना बना रही है. इसके तहत अब उद्यमियों को सिर्फ जरूरी लाइसेंस लेने होंगे. विभाग ने इसपर कार्य भी शुरू कर दिया है.
रोजगार बना था चुनावी मुद्दा- बता दें कि बिहार के हालिया चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा बन गया था. ऐसे में सरकार पर नए रोजगार सृजन करने का भी दबाव है. वहीं विपक्ष ने पूरे चुनाव में एनडीए सरकार पर बिहार में फेक्ट्री नहीं लगाने का भी आरोप लगा था. हालांकि एनडीए इस चुनाव में जीत कर ली.
उद्योग विभाग में हलचल तेज- बिहार सरकार ने कल बड़ी प्रशासनिक सर्जरी किया था. इस प्रशासनिक सर्जरी में उद्योग विभाग के विशेष सचिव पद पर भी नियुक्ति की गई. समान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार आईएएस अमरेंद्र प्रताप को उद्योग विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




