ePaper

चिराग के लिए केंद्र ही ठीक है बिहार आने की जरूरत नहीं :अठावले

Updated at : 23 May 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
चिराग के लिए केंद्र ही ठीक है बिहार आने की जरूरत नहीं :अठावले

बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका की बात करने वाले लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्हें अभी बिहार में आने की जरूरत नहीं है.वे केंद्र में ठीक हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका की बात करने वाले लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्हें अभी बिहार में आने की जरूरत नहीं है.वे केंद्र में ठीक हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की ही सरकार बनेगी.श्री अठावले गुरुवार को पटना में राजकीय अतिथिशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइ) बिहार में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, लेकिन एनडीए के समर्थन में चुनाव प्रचार जरूर करेंगे. बोधगया स्थित बौद्ध विहार मंदिर ट्रस्ट को बौद्धिष्टों को सौंप देना चाहिए : श्री अठावले ने बोधगया स्थित बौद्ध विहार मंदिर ट्रस्ट को बौद्धिष्ट जनों को सौंपने की सलाह दी. उन्होंने उसी परिसर में भगवान शिवजी की पूजा पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह पूजा कहीं दूसरे स्थान पर भी हो सकती है. बोधगया के बौद्ध विहार मंदिर ट्रस्ट को लेकर जो कानून है वह स्वतंत्रता के पहले का है, उसमें संशोधन किया जाना चाहिए और इस ट्रस्ट से हिंदू को हटा देना चाहिए.हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं हूं.उन्होंने वक्फ कानून के बारे में बताया कि यह आम मुस्लिमों के हित में है, लेकिन विपक्षी पार्टियां इसके लिए दुष्प्रचार कर रही हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद श्री अठावले एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंगेर रवाना हो गये. सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार करेगी केंद्र सरकार : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मंत्रालय का बजट दूसरे मंत्रालय के तुलना में कम है, लेकिन केंद्र सरकार सामाजिक पेंशन के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की राशि बढ़ाने पर विचार करेगी.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बिहार में 6.38 करोड़ खाते खुले हैं.वहीं, मुद्रा योजना के तहत 5.79 करोड़ लोगों को ऋण दिये गये हैं, जबकि राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.16 करोड़ गैस कनेक्शन दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन