राज्य सरकार से केंद्र ने ब्याज के बारे में मांगा ब्योरा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पीएल खाते में रखी गयी केंद्रीय योजनाओं की राशि पर मिले ब्याज पर केंद्र की नजर है. केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र लिखकर केंद्रांश की राशि पर मिले ब्याज का ब्योरा मांगा है.
विज्ञापन
पीएल खाते में रखी गयी केंद्रीय योजनाओं की राशि पर मिले ब्याज पर केंद्र की नजर
संवाददाता,पटना पीएल खाते में रखी गयी केंद्रीय योजनाओं की राशि पर मिले ब्याज पर केंद्र की नजर है. केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र लिखकर केंद्रांश की राशि पर मिले ब्याज का ब्योरा मांगा है.केंद्र से पत्र मिलने के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों से ब्याज के बारे में जानकारी मांगी है.दरअसल,केंद्र सरकार ने केंद्रांश की राशि को डायवर्ट करने को रोकने के लिए नयी व्यवस्था लागू की है.इसके तहत यह कवायद की जा रही है.केंद्रीय योजनाओं को एसएनए-स्पर्श के तहत लाने की तैयारी
राज्य सरकार अब केंद्रीय योजनाओं के लिए प्राप्त राशि या राज्य के लिए आवंटित विशेष फंड को डायवर्ट नहीं कर सकेगी.फंड डायवर्जन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने नयी व्यवस्था लागू की है.एसएनए-स्पर्श (समयोजित प्रणाली एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण) नाम से लागू इस नयी व्यवस्था के तहत राज्यों के फंड प्रवाह पर अब ज्यादा सतर्क नजर केंद्र रख सकेगा.केंद्र से मिले निर्देश के बाद वित्त विभाग ने भी 28 केंद्रीय योजनाओं को एसएनए-स्पर्श के तहत लाने की पूरी तैयारी की है. आरबीआइ में अपने विशेष स्कीम के लिए एसएनए खोलेगी राज्य सरकारराज्य सरकार की तरफ से भी आरबीआइ में अपने विशेष स्कीम के लिए एसएनए खोलेगी.इसके बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त खाते में दोनों के हिस्से की राशि जमा हो.इसमें जिस आधार पर फंड वितरण का फैसला हुआ हो उसी हिसाब से पैसे जमा किया जायेंं.बाद में यह देखा जायेगा कि इस फंड का कितना इस्तेमाल हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










