सीबीएसइ : स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा पैटर्न की दी जायेगी जानकारी

Published by : AMBER MD Updated At : 06 Oct 2025 6:10 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए सीबीएसइ टू टियर बोर्ड परीक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए सीबीएसइ टू टियर बोर्ड परीक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसइ की ओर से वर्ष 2026 में लागू किये जाने वाले दो चरणों वाले बोर्ड परीक्षा पैटर्न के बारे में जागरूक करना और सही दिशा में तैयारी करने को लेकर प्रेरित करना है. इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को दो बार आयोजित होने वाले परीक्षा पैटर्न की जानकारी देते हुए दूसरी परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए शामिल होने की प्रक्रिया और नियम के बारे में जानकारी दी जायेगी. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम स्कूल, अभिभावक और विद्यार्थियों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करते हैं और बच्चों में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास की भावना बढ़ाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन