ePaper

CBI Raid: बिहार में RPF का सिपाही 1 साल में बना करोड़पति, केवल किचेन बनवाने में लुटाया 27 लाख रुपया

Updated at : 08 Dec 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
CBI

CBI (File Photo)

CBI Raid: बिहार में आरपीएफ का एक सिपाही साल भर के अंदर ही करोड़पति बन गया. केवल किचन बनवाने में 27 लाख रुपया उसने खर्च कर दिया. जानिए सीबीआई रेड के बारे में...

विज्ञापन

CBI Raid: बिहार में एक सिपाही ने साल भर के अंदर ही करोड़ों की संपत्ति बना ली. नबीनगर (औरंगाबाद) रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ का कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह जांच एजेंसी सीबीआई के रडार पर चढ़ा तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. आरपीएफ सिपाही के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया और उसके तीन ठिकानों पर छापेमारी की. सिपाही ने 6 साल के अंदर करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति बना ली है. अपनी शुद्ध आय से करीब 85 प्रतिशत अधिक उसने संपत्ति जुटा ली थी.

सिपाही के तीन ठिकानों पर सीबीआई रेड

आरोपी सिपाही के तीन ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की. नबीनगर स्थित उसके कार्यालय, उसके सासाराम स्थित अस्थायी आवास और सासाराम में ही करबिंदिया स्थित अमरा गांव में उसके पैतृक आवास में ये छापेमारी हुई. सीबीआई के पटना एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ने आगे की जांच और कारवाई को लेकर सीबीआई के एएसपी छोजेम शेरपा को जांच अधिकारी बनाकर केस की कमान सौंपी है.

ALSO READ: Bihar Weather: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से अब कांपेगा भागलपुर, 8.5 डिग्री तक लुढ़का तापमान

चौंकाने वाले खुलासे हुए…

सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरपीएफ सिपाही के पास उसकी शुद्ध आय से करीब 84 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली. सिपाही के खिलाफ जो एफआइआर दर्ज हुआ उसके अनुसार, 1 जनवरी 2018 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक की अवधि में कई जगहों पर उनकी पोस्टिंग हुई. इस दौरान सैलरी समेत अन्य श्रोतों से उनका शुद्ध इनकम 80 लाख रुपए रहा. लेकिन जांच में यह खुलासा हुआ कि उनके व उनके नजदीकी लोगों के पास करीब 1.40 करोड़ की संपत्ति है.

27 लाख केवल किचन बनवाने में किया खर्च

जांच के दौरान सीबीआई ने अनुमान लगाया कि आरोपी सिपाही ने केवल अपने किचेन तैयार करवाने में 27 लाख रुपए खर्च किए हैं. इस हिसाब से उनकी बचत 53 लाख रुपए होनी चाहिए. लेकिन इसी अवधि में उन्होंने 1.21 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित किए. जिसके बाद आरोपी सिपाह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन