अनियंत्रित बस ने पटना एयरपोर्ट जा रहे इंडिगो के दो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत

Updated at : 04 Aug 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बस ने पटना एयरपोर्ट जा रहे इंडिगो के दो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत

राजधानी पटना में एक अनियंत्रित बस ने इंडिगो के दो कर्मचारियों को कुचल दिया. जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि दूसरी की स्थिति गंभीर है. घटना बुधवार की सुबह 6 बजे की है.

विज्ञापन

पटना. अनियंत्रित बस ने राजधानी पटना में इंडिगो के दो कर्मचारियों को कुचल दिया. जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. यह घटना बुधवार की सुबह 6 बजे की है. पुलिस के अनुसार पटन वेटनरी कॉलेज के पास एक प्राइवेट बस ने एयरपोर्ट के इंडिगो कर्मचारी प्रिंस और उसके साथ ही काम करने वाली महिला लावणी को कुचल दिया. हादसे में कर्मचारी प्रिंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकिं महिला कर्मचारी गंभीर रुप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों सुबह की शिफ्ट में काम करने पटना एयरपोर्ट जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति से आ रही एक बस ने दोनों को कुचल दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग एकत्रित हो गए और फिर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

चालक फरार

एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बस चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुका था. पुलिस बस की पहचान कर ली है. उसका डिटेल निकाला जा रहा है. इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बताया कि आए दिन यहां पर ऐसी घटनायें होती रहती है. लेकिन, पुलिस की लापरवाही के कारण यहां से गुजरने वाली तेज रफ्तार की गाड़ियों पर अभी तक ब्रेक नहीं लग पाया है.

समारोह को रद्द

इंडिगो के 15 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर एक समारोह होना था. जिसे अपने साथी के मौत के कारण रद्द कर दिया गया है. इंडिगो के कर्मचारी अपने साथी के मौत से सकते में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन