आज से एक महीने तक अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, नौ टीमें करेंगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
आज से एक महीने तक अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, नौ टीमें करेंगी कार्रवाई

शहर में सोमवार से अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

पटना:

शहर में सोमवार से अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है. यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा. पटना नगर निगम के छह अंचलों नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद् खगौल, फुलवारीशरीफ व दानापुर निजामत में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने व अवैध व्यावसायिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी. अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर इनके दंडात्मक कार्रवाई करने व दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है. ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन