ePaper

बिहार के पर्यटन उद्योग में लौटी रौनक, दो माह में ही आये एक लाख से अधिक विदेशी समेत देसी मेहमान

Updated at : 02 Apr 2023 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पर्यटन उद्योग में लौटी रौनक, दो माह में ही आये एक लाख से अधिक विदेशी समेत देसी मेहमान

बिहार का पर्यटन उद्योग मंदी के संकट से बाहर निकल रहा है. विदेशी पर्यटकों की संख्या बिहार में फिर बढ़ने लगी है. देसी पर्यटक भी बिहार बड़ी संख्या में आ रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या बहुत कम हो गयी थी. पिछले साल किसी तरह विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा एक लाख के पार गया था.

विज्ञापन

पटना. बिहार का पर्यटन उद्योग मंदी के संकट से बाहर निकल रहा है. विदेशी पर्यटकों की संख्या बिहार में फिर बढ़ने लगी है. देसी पर्यटक भी बिहार बड़ी संख्या में आ रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या बहुत कम हो गयी थी. पिछले साल किसी तरह विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा एक लाख के पार गया था. बिहार में वर्ष 2021 और 2022 में जितने विदेशी पर्यटक आये थे, उतने पर्यटक 2023 के सिर्फ दो माह में ही आ गये हैं. पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी-फरवरी में बिहार में एक लाख आठ हजार 741 विदेशी पर्यटक आए हैं. इसकी तुलना में वर्ष 2021 में महज 1046 जबकि वर्ष 2022 में 86 हजार 829 विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या तीन लाख आठ हजार थी. यह रफ्तार रही तो इस साल यह आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा.

विदेशियों को गया पसंद

इस साल जनवरी और फरवरी माह में राज्य में कुल 46 लाख 81 हजार 214 पर्यटक आए हैं. इनमें 45 लाख 72 हजार पर्यटक देसी, जबकि एक लाख आठ हजार पर्यटक विदेशी थे. सबसे अधिक 12 लाख से अधिक देसी पर्यटक पटना घूमने आये. यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या महज 1671 रही. वहीं, सर्वाधिक 29 हजार 420 विदेशी पर्यटक गया घूमने आये. कालचक्र पूजा के कारण भी गया में विदेशियों का जुटान अधिक हुआ. इसके बाद बोधगया में 20 हजार 339, नालंदा में 20 हजार 378, जबकि राजगीर में 18 हजार 902 विदेशी पर्यटक शुरुआती दो माह में आये.

2019 में आये थे रिकार्ड पर्यटक

बिहार में पर्यटकों की बात की जाये तो वर्ष 2019 में सबसे अधिक देसी-विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. इस साल कुल तीन करोड़ 50 लाख पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया था. इनमें तीन करोड़ 39 लाख देसी, जबकि 10 लाख 93 हजार पर्यटक विदेशी थी. इसके पूर्व 2018 में देसी पर्यटकों की संख्या तीन करोड़ 36 लाख, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 10 लाख 87 हजार थी. पिछले साल वर्ष 2022 में दो करोड़ 53 लाख देसी, जबकि 86 हजार 829 विदेशी पर्यटक बिहार आए थे. कोरोना के कारण वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में पर्यटन सर्वाधिक प्रभावित रहा था.

पर्यटकों के आंकड़े

पटना : 12.04 लाख : 1671

गया : 1.67 लाख : 29,420

बोधगया : 3.70 लाख : 20,339

राजगीर : 4.72 लाख : 18,902

नालंदा : 2.41 लाख : 20,378

पिछले पांच सालों में बिहार आने वाले पर्यटक

वर्ष : देसी : विदेशी

2022 : 2.53 करोड़ : 86,829

2021 : 25.01 लाख : 1,046

2020 : 56.44 लाख : 3.08 लाख

2019 : 3.39 करोड़ : 10.93 लाख

2018 : 3.36 करोड़ : 10.87 लाख

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन