कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग होने से जय प्रकाश महुली हॉल्ट के पास उसे रोक दिया गया.

विज्ञापन

अथमलगोला.

दानापुर रेल मंडल अंतर्गत अथमलगोला स्टेशन के समीप ट्रेन संख्या 15713 कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग होने से जय प्रकाश महुली हॉल्ट के पास उसे रोक दिया गया. ऐसे में कोच के चक्के से धुंआ उठते देख यात्री भयभीत हो गये और उनमें अफरातफरी का माहौल बन गया. ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से कूदकर इधर उधर-भागने लगे. तकरीबन 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. बाद में इस तकनीकी फॉल्ट ठीक करने के बाद ट्रेन बख्तियारपुर के लिए प्रस्थान की गयी. जानकारी के अनुसार, बाढ़ बख्तियारपुर स्टेशन के बीच अथमलगोला स्टेशन से थ्रू पास कर रही ट्रेन संख्या 15713 कटिहार पटना इंटरसिटी के इंजन साइड के दूसरे सामान्य कोच के चक्के से धुआं उठते देख ट्रेन को थ्रू हरी झंडी दे रहे अथमलगोला रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी राजेश कुमार ने गार्ड व ड्राइवर को सूचना दी. इसके बाद ट्रेन जय प्रकाश महुली के पास रोकी गयी. ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से कूदकर इधर उधर भागने लगे. बाद में ब्रेक वाइंडिंग की समस्या ठीक करने के बाद ट्रेन बख्तियारपुर के लिए प्रस्थान की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन