कैंपस : बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों को नहीं मिला वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

Updated at : 15 Oct 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों को नहीं मिला वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

बिहार सरकार के शिक्षकों को हर वर्ष मिलने वाला वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ अभी तक नहीं मिला है

विज्ञापन

-जुलाई से ही मिलना था, वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ -महंगाई भत्ता का लाभ से भी वंचित हैं बिहार के शिक्षक संवाददाता, पटना बिहार सरकार के शिक्षकों को हर वर्ष मिलने वाला वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ अभी तक नहीं मिला है. बीपीएससी टीआरइ-1 से नियुक्त शिक्षक एक वर्ष से विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे हैं, उनकी नियुक्ति पिछले वर्ष अक्तूबर के ही महीने में हुई थी. शिक्षा विभाग छह माह की निरंतर सेवा के उपरांत वर्ष में एक बार शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान करती है, उक्त संबंध में विभिन्न जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जुलाई माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए पत्र जारी कर दिया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा है. बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने शिक्षा मंत्री को मामले से हस्तक्षेप कर अविलंब वार्षिक वेतन का लाभ देने के लिए मांग की है. दीपांकर ने यह भी बताया कि जनवरी से ही बढ़ी हुई महंगाई भत्ते का लाभ शिक्षकों को मिलना है. आवास भत्ते में ही सरकार ने इजाफा किया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी बिहार के शिक्षक उक्त लाभ से वंचित हैं. उन्होंने शिक्षा मंत्री से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अविलंब बढ़ी हुई डीए तथा आवास भत्ता का लाभ शिक्षकों को देने के लिए मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन