भाजपा का आक्रोश मार्च
Updated at : 10 Dec 2024 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ राजधानी पटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाला.
विज्ञापन
-संवाददाता, पटना
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ राजधानी पटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाला. इस आक्रोश मार्च में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं ने शिरकत की. प्रदेश कार्यालय से निकाले गये इस मार्च में शामिल लोग हाथ में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिसमे बांग्लादेश सरकार के विरोध में तरह तरह के नारे लिखे हुए थे. यह मार्च आयकर गोलंबर तक गया और फिर प्रदेश कार्यालय लौट गया. आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, यह इंसानियत और मानवता के खिलाफ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




