ePaper

रेस लगा रहे छात्रों की बाइक बस से टकरायी, दो की मौत

Updated at : 17 Aug 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
रेस लगा रहे छात्रों की बाइक बस से टकरायी, दो की मौत

patna news: मसौढ़ी . शुक्रवार को धनरूआ थाना क्षेत्र में हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गये. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के धनरूआ थाना स्थित नदवां के पास तीन बाइक पर सवार नौ से दस छात्र जिसमें लड़कियां भी थी, आपस सड़क पर बाइक से रेस कर रहे थे.

विज्ञापन

मसौढ़ी . शुक्रवार को धनरूआ थाना क्षेत्र में हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गये. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के धनरूआ थाना स्थित नदवां के पास तीन बाइक पर सवार नौ से दस छात्र जिसमें लड़कियां भी थी, आपस सड़क पर बाइक से रेस कर रहे थे. इसी दौरान नदवां के पास सड़क पर बने अंडरपास के पास पहुंचते ही एक बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक निजी स्कूल की बस में सामने से जा टकरायी जिसमें बाइक पर सवार दो किशोरों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जो अस्पताल में जिन्दगी व मौत से जूझ रहा है. इधर घटना के बाद दो बाइक पर सवार अन्य लड़के व लडकियां मौके से फरार हो गये. मृतकों में जहानाबाद रोड कृष्णापुरी मोहल्ले निवासी 17 वर्षीय रजनीश कुमार, पिता धर्मेंद्र प्रसाद व मसौढ़ी के बलियारी निवासी जीतू कुमार (18 वर्ष), पुत्र अविनाश कुमार हैं.

वहीं बारी बिगहा (कादिरगंज) निवासी 17 वर्षीय अविनाश कुमार, पुत्र हुलास प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी. बस और बाइक दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना की खबर जैसे ही गांव और शहर तक पहुंची, परिजनों के बीच कोहराम मच गया. कृष्णापुरी और बलियारी गांव में मातम पसरा हुआ है. घर-घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

खेत गये पिता-पुत्र को लगा करेंट, बेटे की गयी जान

मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर महादेव स्थान गांव में शनिवार सुबह किसान नगीना यादव अपने 38 वर्षीय पुत्र विनय यादव के साथ खेत में धान की निकोनी करने गये थे. दोनों खेत पहुंचे ही थे की वहां बिछाये गये चाइनीज तार में करेंट दौड़ गया. पहले विनय यादव तार की चपेट में आया और जमीन पर गिर पड़ा. पुत्र को तड़पता देख पिता नगीना यादव उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो वे भी करेंट की चपेट में आ गये. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बिजली का लाइन कटवाया. लाइन कटने के बाद विनय को खेत से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी नगीना यादव को ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. विनय यादव शादीशुदा थे और दो छोटे बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन