Bihar Weather: बिहार के कई हिस्से में आंधी-पानी का दौर, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
bihar weather news

bihar weather news

Bihar Weather: बिहार के कई हिस्से में आंधी-पानी का दौर जारी है. पटना में रविवार को बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइए जानते है मौसम अपडेट

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में अगले एक हफ्ते आंधी-पानी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पूर्वी भाग में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं. इसके साथ ही किशनगंज,पूर्णिया और कटिहार में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. इस क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आइएमडी के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में जबरदस्त आंधी पानी की स्थिति

मौसम की यह घटनाएं बिहार से ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसलिए इस तरह का मौसमी परिदृश्य अभी बने रहने की संभावना है. इधर रविवार को राज्य भर में कई स्थानों पर आंधी-पानी की घटनाएं हुईं. कुछ जगहों पर बारिश होने की भी सूचना है. बिहार में 19 मई तक 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है. रविवार को बिहार में सबसे अधिक 40 डिग्री पारा डेहरी में दर्ज किया गया है. इधर रविवार को औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, नालंदा, पूर्णिया, किशनगंज और शेखपुरा में जबरदस्त आंधी पानी की स्थिति बनी है.

वज्रपात को लेकर चतावनी जारी

प्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आया. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली. पटना में तेज हवा के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बदलते मौसम का असर सामान्य जनजीवन, यातायात और खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है. खासकर वज्रपात की आशंका को गंभीर मानते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. खेतों में काम करने वाले किसानों, बच्चों और खुले स्थानों पर कार्य कर रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. लोगों को निर्देश दिया गया है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा न हों और खुले में मोबाइल फोन का प्रयोग न करें. साथ ही मौसम खराब होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें.

Also Read: Love Affair: 55 की उम्र में प्रेमी से बच्चा पैदा करना चाहती थी आठ बच्चों की मां, मंदिर में रचायी शादी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन