Bihar Weather: पीएम मोदी और राहुल गांधी के कार्यक्रम में बारिश बनेगी बाधा? कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Bihar Weather: बिहार में पीएम मोदी और राहुल गांधी के कार्यक्रमों पर मौसम का असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने गयाजी समेत 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में तेज हवाओं और ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है. पढे़ं लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट…

विज्ञापन

Bihar Weather: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को बिहार में होने वाले कार्यक्रमों पर मौसम असर डाल सकता है. मौसम विभाग ने गयाजी और मुंगेर समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. गयाजी समेत 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. पीएम मोदी की बोधगया रैली में 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने का लक्ष्य है. वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मुंगेर से भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुंगेर समेत इन 8 जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने मुंगेर समेत 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट दिया है. गयाजी, नवादा, वैशाली, औरंगाबाद और लखीसराय के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट है. जबकि पटना, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, कैमूर, खगड़िया, रोहतास और जमुई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

राजधानी पटना में अगले तीन दिनों तक बारिश

राजधानी पटना में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं. यहां एक-दो जगह भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 0.2 और अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरा. न्यूनतम तापमान 27.1 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

दोबारा सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है. उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में ज्यादा बारिश होगी. अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, सामान्य बारिश की कमी अब भी 27 प्रतिशत बनी हुई है.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra का आज छठा दिन, भागलपुर में 52 KM लंबी यात्रा करेंगे राहुल-तेजस्वी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन