ePaper

Bihar Weather: बिहार में गर्मी झेलने हो जाइए तैयार, मानसून पस्त, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Updated at : 08 Jul 2025 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

bihar weather

Bihar Weather: बिहार में गर्मी की मार अब शुरू हो गयी है. प्रदेश में तापमान चढ़ने लगा है. मानसून सुस्त हुआ जिसके बाद बारिश का दौर भी लगभग थम गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर लगभग थम चुका है. मानसून फिर से सुस्त पड़ा और अब मानसून का ड्राइ स्पेल शुरू हो गया है. पिछले कुछ दिनों तक हर तरफ झमाझम बारिश होती रही लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है. जिलों में तापमान बढ़ने लगा है. हालांकि कई इलाकों में अभी बारिश और वज्रपात के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी…

IMD पटना के अनुसार, सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार और अंगक्षेत्र के जिलों भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई समेत नवादा और गया में आज मंगलवार को चेतावनी जारी है. इन जिलों में कई इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन समेत हल्की बारिश की संभावना है. येलो अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

ALSO READ: Bihar Electricity: पड़ोसी देशों के बिजली परियोजना से बिहार मांगा हिस्सेदारी, ऊर्जा मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

IMD Report

गोपालगंज में सबसे अधिक 39 डिग्री पारा

सोमवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ.जबकि अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा. 6 जिलों को छोड़कर हर जिले का न्यूनतम पारा भी बढ़ा रहा. वहीं भागलपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तो पूर्णिया में 35.6 डिग्री दर्ज हुआ. औरंगाबाद और गया, डेहरी, सासाराम में भी 33 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ. जबकि छपरा और बक्सर में 35 डिग्री से अधिक वाली गर्मी रही. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, छपरा में 35 डिग्री से अधिक तापमान रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज का 39 डिग्री दर्ज हुआ है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन