ePaper
Live Updates

Bihar Weather, Flood Updates : बागमती, ललबेकिया, कमला सहित अन्य नदियों के बांधों की बढ़ी निगरानी

Updated at : 12 Jul 2020 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather, Flood Updates : बागमती, ललबेकिया, कमला सहित अन्य नदियों के बांधों की बढ़ी निगरानी

Bihar Weather Alert, forecast, IMD report, News LIVE Updates : मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसूनी पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है.सुपौल, चंपारण के जिले, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इन इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:51 PM. 12 Jul 209:51 PM. 12 Jul

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां

बिहार में बागमती, ललबेकिया, कमला नदियों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से इनके बांधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही अन्य नदियों के बांधों की भी लगातार देखरेख हो रही है. रविवार को शिवहर जिले में बागमती नदी के दायें तटबंध में बेलवा धार के पास स्लुइस गेट लगाने के लिए बनाया गया प्रोटेक्शन वाल नदी की तेज धार से कट गया. हालांकि, इससे बाढ़ का कोई खतरा नहीं है.

जल संसाधन विभाग का कहना है कि शनिवार की रात भारत-नेपाल सीमा के बाद गोवाबारी में ललबेकिया नदी के बांध में सीपेज की समस्या हो गयी थी. उसे ठीक कर लिया गया है. इसके साथ ही शुक्रवार की रात सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी के बायें तटबंध के पास कंसार में नदी का पानी वापस लौटकर आ रहा था और मिट्टी का कटाव कर रहा था. वहां सुरक्षात्मक कार्य करवाकर इसे ठीक कर लिया गया है.

1:08 PM. 12 Jul 201:08 PM. 12 Jul

नदियों के जलस्तर में वृद्धि से दहशत में लोग

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जल ग्रहण क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियों में जल स्तर में काफी वृद्धि होने के कारण निचले क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है. इसके साथ ही तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है. जल स्तर में वृद्धि की यही रफ्तार रही तो नदियों के किनारे बसे गांव में खेतो में पानी भर जायेगा. इधर मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी अनुसार अति से अत्यधिक वर्षा की चेतावनी से लोग पहले से ही भयभीत हैं. दूसरे दो दिनों से हो रही वर्षा लोगों की परेशानी बढ़ाने के लिए काफी है. हालांकि तटबंधों पर ग्रामीणों की पहरेदारी लगातार हो रही है ताकि बांध में किसी भी तरह से पानी के दवाब का ज्यादा असर ना हो.

8:36 AM. 12 Jul 208:36 AM. 12 Jul

बिहार में मानसून अभी सक्रिय

बिहार में मानसून अभी सक्रिय स्थिति में है. मानसून की ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार होते हुए नेपाल तक जा रहा है. इस कारण नेपाल से सटे जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से व्यक्त की गयी है. सुपौल, चंपारण के जिले, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की गयी है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तराई क्षेत्रों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पटना व आसपास के जिलों में दिन में एक दो बार हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना प्रमंडल के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी. इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा सकता है.

8:36 AM. 12 Jul 208:36 AM. 12 Jul

अगले 48 घंटे बारिश के आसारा 

सप्तकोशी नदी में खतरे के निशान से ऊपर पानी बहने के बाद कोसी बेराज कंट्रोल रूम के द्वारा नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी पूर्वक रहने का आग्रह किया गया है. शनिवार को कंट्रोल रूम द्वारा सार्वजनिक किये गये बुलेटिन में कहा गया है की प्रदेश संख्या एक व दो में अगले 48 घंटे भारी बारिश होने का अनुमान है. अगर भारी बारिश होती है तो नदी का बहाव खतरे के निशान के अत्यधिक ऊपर चला जायेगा. जो की तटीय इलाकों के लिए खतरे की घंटी है.

8:36 AM. 12 Jul 208:36 AM. 12 Jul

भागलपुर में मौसम का हाल 

भागलपुर में शनिवार को 11.6 मिमी वर्षा हुई. रविवार को 45 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. आकाश में काले घने बादल छाये रहेंगे. दक्षिणी पश्चिमी हवा चल सकती है. लगातार हो रही वर्षा के कारण सबौर क्षेत्र को जोड़नेवाली सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. निचले इलाके में वर्षा के पानी कारण जलजमाव हो गया है. सबौर दक्षिणी क्षेत्र के बहियार में पानी भरना शुरू हो गया है. इससे सब्जी लगे खेत के डूबने की आशंका है. शनिवार को आसपास का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत रही. दक्षिणी पश्चिमी हवा 4.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली.

6:52 AM. 12 Jul 206:52 AM. 12 Jul

कई जिलों में ठनका गिरने की आशंका

राज्य में मॉनसून अभी सक्रिय स्थिति में है. मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार होते हुए नेपाल तक जा रही है. सुपौल, चंपारण के जिले, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गयी है. पटना व आसपास के जिलों में दिन में एक दो बार हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना प्रमंडल के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी. इससे उमस बढ़ जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola