ePaper

Bihar Weather: बिहार में आज हल्की बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम

Updated at : 27 Feb 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

Bihar Weather

Bihar Weather: आइएमडी के मुताबिक 27 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है. 28 और एक मार्च को कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, भागलपुर, बांका, गया नवादा और कटिहार में एक दो जगहों पर हल्की बारिश की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 फरवरी और एक मार्च को राज्य के कुछ एक हिस्सों में बादल दस्तक दे सकते हैं. इसकी वजह से एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. अगले कुछ दिन राज्य के तापमान में ज्यादा उठा पटक होने की संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ ठंडक महसूस हो सकती है. आइएमडी के मुताबिक 27 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है. 28 और एक मार्च को कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, भागलपुर, बांका, गया नवादा और कटिहार में एक दो जगहों पर हल्की बारिश की आशंका है.

घने कोहरे की संभावना

इधर बिहार में भागलपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. बिहार में एक बार फिर ठंड की वापसी हो रही है, बिहार के कई राज्यों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो कई जिलों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. वैसे बुधवार को राज्य के हिस्सों के उच्चतम तापमान में अंतर आया. कहीं तापमान में इजाफा हुआ तो कहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इसकी वजह हवा की दिशा और दिशा में हो रहे बदलाव हैं. आइएमडी पटना ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं.

पछुआ हवा चलने के आसार नहीं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, भारी बारिश और मैदानी इलाकों में वज्रपात के दौर जारी रहने से बिहार में पारे में अभी अधिक इजाफे की आशंका नहीं है. क्योंकि अभी गर्म पछुआ हवा चलने के आसार नहीं बन रहे हैं. ऐसे में बिहार में मौसम सामान्य के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि दो मार्च को सक्रिय हो रहे एक नये पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में कुछ बदलाव संभव है.

Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन