Bihar Weather: पटना, गया समेत बिहार के 20 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, जानें दिवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Oct 2024 12:01 PM
बिहार में बारिश का अलर्ट
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आइएमडी के मुताबिक पुरवा हवा चलने के कारण हल्की वर्षा हो सकती है और तापमान में गिरावट के आसार हैं.
Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना का असर बिहार में दिवाली तक रहेगा. राज्य के कई जिलों में फ़िलहाल पुरवा हवा चल रही है और इस वजह से हल्की बारिश भी हो रही है. आइएमडी पटना ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी हिस्सों के 20 जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा व बूंदाबांदी की संभावना है. जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, बेगूसराय, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया, दरभंगा, छपरा, बक्सर, मधुबनी समेत कई जिलों के नाम शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है.
बिहार में चलेगी पुरवा हवा
आइएमडी पटना के अनुसार फ़िलहाल ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से प्रदेश में पुरवा हवा चल रही है. अपने अनुमान में मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
कौन जिला रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग द्वारा 7 ज़िलों का बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सीतामढ़ी और बेगूसराय सबसे गर्म जिला रहा. अपने पूर्वानुमान में आइएमडी ने बताया कि दिवाली के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी और ठिठुरन बढ़ेगी.
इसे भी पढ़ें: Accident: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बिहारी युवक की मौत, छठ पर्व मनाने आ रहा था घर
Patna Metro निर्माण हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख, दिए जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










