बिहार में वज्रपात से छह लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Lightning strikes in Bihar Bihar Weather पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबेे में वज्रपात के कारण छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने तुरंत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. वज्रपात के कारण अररिया में चार, बांका में एक और किशनगंज में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
वज्रपात से राज्य में छह लोगों की मौत पर राज्यपाल फागू चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक अापदा के कारण हुई मौत दुखद है.
Also Read: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हजार के पार, अभी भी रिकवरी रेट 71.54 प्रतिशत
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए