ePaper

बिहार में अब कोहरे के आसार, दिन-रात का पारा सामान्य से नीचे, दीपावली-छठ तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Updated at : 07 Nov 2020 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब कोहरे के आसार, दिन-रात का पारा सामान्य से नीचे, दीपावली-छठ तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Bihar Weather Forecast Today, Winter Season, Thand Ka Mausam, Climate Changed: बिहार में शुक्रवार से रात के तापमान में गिरावट आ गयी है़ मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे प्रदेश में शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया. इसकी वजह से अब ठंडक सामान्य से अधिक महसूस की जायेगी.

दिन का तापमान दीपावली व छठ तक 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में आ रही उल्लेखनीय गिरावट से सुबह के समय धुंध या कोहरे की दशा बनने की आशंका है. मौसम विज्ञान के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को पटना में दिन का तापमान प्रदेश के चारों प्रमुख शहरों में सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है.

वहीं, गया में दिन का तापमान 30 डिग्री, भागलपुर में 29.6 डिग्री और पूर्णिया में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि पिछले कई दिनों की भांति रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है. रात का तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है.

Also Read: IRCTC/Indian Railway News: राजस्थान और पंजाब आंदोलन को लेकर इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव, बिहार समेत इन राज्यों की ट्रेनें रद्द

पटना में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 14.2, गया में सामान्य से 5 डिग्री नीचे 11.6, भागलपुर में सामान्य से 6 डिग्री नीचे 15 . 5 एवं पूर्णिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब ढाई डिग्री नीचे 14. 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है़ अगले दो तीन दिन अभी यही स्थिति रहेगी.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन