Bihar Weather Forecast: हल्की फुहार वाला होगा सावन का दूसरा सोमवार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में कल का मौसम

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast | PTI

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण और 31 जलाई को 14 जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: पटना. बिहार में सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर मानसून वैसे तो कमजोर बना रहेगा, लेकिन पटना सहित कई शहरों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कल के लिए 19 जिलों में छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सोमवार को बिहार के मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग ने आगामी 30 और 31 जुलाई और इसके बाद बिहार के कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अगले दो दिनों में यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण और 31 जलाई को 14 जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. 30 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है उनमें गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सारण, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के साथ आसपास के कई हिस्से शामिल हैं. वहीं, 31 जुलाई को राजधानी पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, नालंदा और अरवल में अच्छी बारिश की संभावना है.

Also Read: Union Budget 2024: बिहार को सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कोरिडोर का तोहफा

उमस से भरा रहा रविवार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से निकलने वाला एक टर्फ लाइन उत्तर बिहार होकर आने की संभावना है. अगर यह एक्टिव होता है तो बिहार के लिए राहत की खबर होगी और झमाझम बारिश की संभावना बढ़ेगी. इस बीच रविवार को गर्मी और उमस का सामना लोगों को करना पड़ा. बिहार के प्रमुख जिलों का शनिवार का तापमान इस प्रकार रहा गोपालगंज में 39 डिग्री सेल्सियस, पटना 36.7, पश्चिम चंपारण 38 डिग्री, गया 34.3 डिग्री, भागलपुर 35.2 डिग्री, पूर्णिया 36.7 डिग्री, पश्चिम चंपारण 38 डिग्री, मुजफ्फरपुर 36.2 डिग्री, छपरा 36.01 डिग्री, दरभंगा 36 डिग्री, अररिया 36.02 डिग्री, रोहतास 35 डिग्री, शेखपुरा 35.3 डिग्री, बेगूसराय 36.3 डिग्री और बांका 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन