Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates : बिहार में 30 जून तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

Updated at : 28 Jun 2020 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast LIVE Updates : बिहार में 30 जून तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

Bihar Weather Alert, forecast, IMD report, News LIVE Updates : करीब दो दशक बाद बिहार में मॉनसून (Monsoon) बेहद सक्रिय अवस्था में है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने से बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. उसकी सक्रियता का आलम यह है कि प्रदेश में आगामी 72 घंटे में औसतन 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर पूरे राज्य में अलर्ट घोषित किया गया है. कुछ जिलों मसलन पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज और कुछ अन्य जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. ठनका गिरने को लेकर भी अगाह किया गया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

बिहार में सामान्य से अधिक हुई बारिश 

शनिवार को बिहार में औसतन करीब 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है़ बिहार में 252 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. यह सामान्य से 87 फीसदी अधिक है. मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगले 72 घंटे में राज्य में कम से कम 100 मिमी बारिश होगी.

12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

बारिश से पटना में हुआ जलजमाव 

पटना में रविवार को सुबह से बारिश हो रही है. राजधानी के कंकड़बाग इलाके में बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हुआ, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त दिखा.

12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

पूर्णिया जिले के मौसम का हाल 

पूर्णिया में पछुआ हवा की दिशा बदल लेने के कारण शनिवार को दिन में भले ही बारिश नहीं हुई पर देर रात तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है जबकि रविवार को मूसलाधार बारिश की गुंजाइश बनी हुई है. इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार माॅनसून की बारिश अभी लगातार होगी जबकि इस दौरान ठनका की भी संभावना है.

12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

पटना में 3 जुलाई छाये रहेंगे बादल 

पटना शनिवार को सुबह में हल्का बादल छाया था, जो धीरे-धीरे साफ हो गया. आसमान साफ होने से अधिकतम तापमान बढ़ गया. राजधानी का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. वहीं, सुबह में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत व शाम में 67 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राजधानी में भारी बारिश के बदले मॉडरेट बारिश होने की संभावना है. तीन जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की व तेज भी बारिश होगी.

12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

राजधानी पटना में हो रही है बारिश 

शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक हुई बारिश के बाद शनिवार को आसमान साफ हो गया. आसमान साफ होने से राजधानी के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इससे दिन में लोगों को ऊमस भरी गर्मी महसूस हुई. हालांकि, शाम होते ही बादल छाने लगा. रविवार से राजधानी व आसपास के इलाके में तेज व हल्की बारिश हो रही है. अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

12:54 PM. 28 Jun 2012:54 PM. 28 Jun

बिहार में अब तक सामान्य से 87 फीसदी अधिक बारिश दर्ज

बिहार में शनिवार को भी उत्तरी बिहार में शनिवार को कई जगहों पर मूसलधार बारिश दर्ज की गयी़ शेष बिहार में अभी छिटपुट बारिश 30 जून तक होती रहेगी. पूरे बिहार में मानसून के कमजोर पड़ जाने की वजह हवा की तीस-चालीस किलोमीटर प्रति घंटे चल रही हवा की रफ्तार 17-18 किलोमीटर प्रति घंटे रह गयी है. हालांकि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में फिर अच्छी बारिश के आसार मजबूत हो रहे हैं. वहीं, शनिवार को बिहार में औसतन करीब 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है़ बिहार में 252 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. यह सामान्य से 87 फीसदी अधिक है.

6:11 AM. 28 Jun 206:11 AM. 28 Jun

आइएमडी पटना ने आयोग को किया सूचित

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने से बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. जिस ट्रफ लाइन के दक्षिणी मध्य बिहार में शिफ्ट होने का पूर्वानुमान था,वह हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो गयी है. लिहाजा मध्य और दक्षिणी बिहार में ज्यादा बारिश नहीं हुई़ हालांकि इस बदलाव की वजह से हिमालय की तहलटी से बिहार की तरफ आने वाली नदियों के जल स्तर में अप्रत्याशित इजाफा होने के आसार हैं. आइएमडी पटना ने इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग को सूचित कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola