Bihar Weather Alert: बिहार में अगले 2 दिनों तक भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने बताई ये वजह…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jul 2025 2:35 PM
Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर लगातार देखा जा रहा है. इस बीच बिहार में 2 दिनों तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी को लेकर बड़ी वजह भी बताई गई है.
Bihar Weather Alert: बिहार में बारिश को लेकर अगले दो दिनों तक के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. इन दिनों लगातार धूप-छांव का दौर जारी है. तो वहीं, कई जिलों में झमाझम बारिश भी हो रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, विभिन्न जिलों में आंख मिचौली का दौर देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है.
2 दिनों तक बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग की ओर से अगले 2 दिनों तक के लिए चेतावनी जारी की गई है. साथ ही बारिश का मौसम बना रहने को लेकर वजह भी बताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, बिहार के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी है. लेकिन, यह भी बताया गया कि, इसके बाद ट्रफ लाइन के दक्षिण भारत की तरफ मुड़ने से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. इस बीच यह भी पूर्वानुमान है कि, जुलाई के दूसरे हफ्ते में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है.
3 जुलाई को कैसा रहा मौसम ?
इतना ही नहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के तीसरे सप्ताह से मानसून फिर एक्टिव होगा, जिससे बिहार के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. पिछले दिनों की बात करें तो, 3 जुलाई को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं, बिहार में सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 37.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पूसा में 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस तरह से लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई है.
Also Read: Bihar News: “बहुत ही भव्य बना है बापू टावर, लोगों के लिए दर्शनीय”, सीएम नीतीश ने जमकर की तारीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










