Bihar: अब तक 83.66% वोटरों का डाटा कन्फर्म, व्हाट्सऐप से भी भेजा जा सकता है फॉर्म, 1 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Jul 2025 7:10 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar: बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट का काम लास्ट फेज में है. 1 अगस्त को ड्राफ्ट लिस्ट जारी होनी है. अब तक 83.66% वोटरों का डेटा अपडेट हो चुका है. आयोग की कोशिश है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं. लोग ऑनलाइन या BLO के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar: बिहार में मतदाता सूची के वेरिफिकेशन का काम अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. 1 अगस्त को नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जानी है और इसके लिए अब 11 दिन शेष हैं. चुनाव आयोग की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं ताकि एक भी एलिजिबल वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए.

अब तक 6.60 करोड़ वोटरों का डेटा कन्फर्म

आयोग के मुताबिक राज्य में कुल 7.89 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से अब तक लगभग 6.60 करोड़ लोगों ने अपना फॉर्म भर दिया है. यानी अब तक 83.66% वोटरों का डेटा वेरीफाई हो चुका है. वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है. कुछ दूसरे जगह चले गए हैं और कुछ के नाम दो स्थानों पर दर्ज मिले.

डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINet से तेजी से हो रहा अपडेट

इस बार मतदाता सूची का काम डिजिटल माध्यम से हो रहा है. ECINet नामक प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 5.74 करोड़ से अधिक फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं. इसी के जरिये डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जानकारी के संशोधन की प्रक्रिया तेज गति से जारी है.

BLO और BLA की टीम घर-घर जाकर कर रही काम

पूरे बिहार में एक लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर और करीब 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट एक्टिव हैं. ये घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर फॉर्म भरवा रहे हैं. जल्द ही थर्ड फेज शुरू होगा जिसमें अब तक छूटे हुए वोटर्स से संपर्क किया जाएगा. नियम के मुताबिक एक BLA प्रतिदिन औसतन 50 फॉर्म जांच और जमा कर सकता है.

शहरी क्षेत्रों में स्पेशल कैंप

शहरों में रहने वाले नागरिकों के लिए 261 नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले 5683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. यहां लोग जाकर फॉर्म भर सकते हैं या मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बाहर रहने वालों के लिए भी सुविधा

वैसे नागरिक जो फिलहाल बिहार से बाहर हैं वे ECINet ऐप या voters.eci.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. वे चाहें तो अपने रिश्तेदारों के माध्यम से भी फॉर्म BLO तक भेज सकते हैं. व्हाट्सऐप के जरिए भी यह काम किया जा सकता है.

चुनाव आयोग की अपील

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो. आयोग ने वैसे लोगों से फॉर्म भरने का आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक यह काम नहीं किया है. ताकि उनका नाम 1 अगस्त को जारी होने वाली लिस्ट में शामिल हो सके.

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में कितने CM उम्मीदवार, पप्पू यादव के बयान से मचा घमासान, लालू-तेजस्वी को नहीं आएगा पसंद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन