Bihar Vidhansabha Session: तेजस्वी ने विजय सिन्हा को लगाया गले, सम्राट से किया हैंडशेक, डिप्टी सीएम ने नीतीश के छुए पैर

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के एंट्री गेट पर सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होते ही कई अहम और दिलचस्प क्षण नजर आए. शपथ के दौरान सम्राट चौधरी ने तेजस्वी से हाथ मिलाए, वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इन पलों ने सदन के माहौल को और भी खास बना दिया.

विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. 18वीं विधानसभा के पहले दिन सदन में नए और पुराने चेहरों की मौजूदगी के बीच माहौल काफी जीवंत दिखा. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की. सबसे पहले मंत्रियों ने शपथ ली, जिसके बाद बाकी विधायकों की बारी आई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने छुए सीएम नीतीश के पैर

शपथ ग्रहण के दौरान कई रोचक पल भी देखने को मिले. गृहमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और दोनों ने हाथ भी मिलाया. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उसके बाद तेजस्वी से गले मिले. वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी इशारों-इशारों में कुछ बातचीत करते दिखे.

अजय डांगी ऑटो से पहुंचे विधानसभा

विधायक अजय डांगी ऑटो से विधानसभा पहुंचे. जो चर्चा का विषय बना. वरिष्ठ भाजपा नेता और आठ बार के विधायक प्रेम कुमार ने सदन में प्रवेश से पहले प्रणाम कर अपनी परंपरा निभाई. दूसरी ओर, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘यह सरकार वोट चोरी से बनी है, जनता ने इसे स्वीकार नहीं किया है. भले ही विपक्ष की संख्या कम है, लेकिन आवाज पहले की तरह बुलंद रहेगी.’

कल होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और सरकार अपना पक्ष रखेगी. अंतिम दिन 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा की जाएगी.

विधायकों के लिए बनाया गया है हेल्प डेस्क

नए विधायकों की सुविधा के लिए विधानसभा परिसर में विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है. जहां कर्मचारी उन्हें अंदर जाने का रास्ता, बैठने की व्यवस्था और जो भी नए बदलाव किए गए हैं उनसे संबंधित सहायता प्रदान कर रहे हैं.

Also Read: Encounter In Bihar: सम्राट के गृह मंत्री बनते ही 10 दिन में दूसरा एनकाउंटर, छपरा में अपराधी नंदकिशोर राय को पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन