Corona Impact: बिहार विधानसभा 16 जनवरी तक बंद, दो दर्जन से अधिक पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2022 5:59 PM
बिहार में कोरोना का संकट गहराया तो अब विधानसभा को भी बंद कर दिया है. 16 जनवरी तक विधानसभा के दरवाजे बंद रहेंगे. परिसर में दो दर्जन से अधिक संक्रमित मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है.
बिहार विधानसभा को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण के गहराते संकट को देखते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ये फैसला लिया. विधानसभा में पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे. जिसके बाद 16 जनवरी तक इसे बंद कर दिया गया है. विधानसभा की कमेटियों की बैठकों को भी रद्द कर दिया गया है.
बिहार में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. सबसे गंभीर हालत अभी पटना की ही है जहां रोज अब हजार की संख्या में कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं. पटना के सियासी गलियारे में भी संक्रमण फैल चुका है.
सरकार के आधा दर्जन मंत्री कोरोना की चपेट में हैं. सूबे के दोनो डिप्टी सीएम कोरोना की जद में आ चुके हैं. इस बीच बिहार विधानसभा परिसर में दो दर्जन से अधिक संक्रमित पाए जाने के बाद अब विधानसभा को बंद कर दिया गया है. 16 जनवरी तक के लिए बिहार विधानसभा बंद किया गया है.
Also Read: Bihar News: बिहार के यात्री चेक कर लें अपना Flight Status, रोज कैंसिल हो रही दर्जन भर से अधिक फ्लाइट
विधानसभा में संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो अब सतर्कता भी बरती जा रही है. यहां कार्यरत सभी कर्मियों और अधिकारियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाए गये हैं. विधानसभा के कर्मचारी को मुख्यालय में मौजूद रहना होगा. अगर कोई जरुरी काम इस बीच सामने आता है तो उन्हें बुलाया जा सकता है.
बता दें कि बिहार में संक्रमण का रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को जहां 1659 नये मरीज मिले थे, वहीं गुरुवार को राज्य के 37 जिलों में कोरोना के 2379 नये संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5785 हो गयी है. प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के साथ कई और पाबंदी लागू कर दी गयी है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










