Live Updates

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, बीजेपी के बाद जारी करेगी सीटों के नाम

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE updates: एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों की डील तकरीबन फाइनल हो गयी है. भाजपा औऱ जदयू के आला नेताओं के कई घंटों की बैठक के बाद दोनों दलों के बीच सीटों का पेच काफी हद तक सुलझ गया है. सब कुछ ठीक रहा तो आज सीटों के तालमेल की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबरे के लिए बने रहें Prabhat khabar.com के साथ.

विज्ञापन

सीएम आवास में पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता, चलता रहा मंथन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. रविवार को दिनभर एनडीए के घटक दलों की अलग-अलग बैठकें होती रहीं. वहीं जदयू सहित सभी दलों के शीर्ष नेता भी मंथन में जुटे रहे. शाम को लोजपा ने जब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जदयू के साथ वैचारिक मतभेद खुलासा किया तो अचानक गहमागहमी बढ़ गयी. मुख्यमंत्री आवास में जदयू नेता नयी परिस्थितियों पर विचार करने के लिए जुटे. वहां भी देर रात तक बैठकों का सिलसिला जारी रहा.

लोजपा माइनस बीजेपी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में

पटना : लोजपा अपने 143 सीटों के नाम की घोषणा बीजेपी की ओर से सीटों की घोषणा करने के बाद करेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार लोजपा माइनस बीजेपी सीटों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रही है. इसलिए बीजेपी का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, लोजपा मणिपुर की तर्ज पर केंद्र में एनडीए का हिस्सा रहेगी. लोजपा और भाजपा मणिपुर में इस फॉर्मूले के तहत चुनाव लड़ चुकी हैं. वर्ष 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था. बाद में लोजपा सरकार में शामिल हो गयी. लोजपा मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सरकार में शामिल है.

इस कारण लोजपा ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का लिया फैसला

लोजपा के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर व लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर व विधानसभा चुनाव में गठबंधन में मौजूद जदयू से वैचारिक मतभेदों के कारण बिहार में लोजपा ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि कई सीटों पर जदयू के साथ वैचारिक लड़ाई हो सकती है ताकि उन सीटों पर जनता निर्णय कर सके कौन सा प्रत्याशी प्रदेश के हित में बेहतर है.

बिहार चुनाव 2020 : लोजपा का जदयू के साथ कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला संभव, मणिपुर के फॉर्मूले पर बिहार एनडीए अग्रसर

आने वाले वक्त में तेजस्वी से चिराग का होगा असली मुकाबला

सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि आने वाले समय में चिराग पासवान का असली मुकाबला राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव होगा. युवा होने के साथ-साथ दोनों का राजनीतिक कैरियर लंबा है. अब तेजस्वी यादव राजद के नेता होने के साथ कांग्रेस व वाम दलों के साथ वाले महागबंधन के नेता भी बन चुके हैं. इस लिहाज से देखा जाये तो राजनीतिक पारी में तेजस्वी यादव आगे निकलते दिख रहे हैं. ऐसे में चिराग पासवान को तेजस्वी के सामने खड़ा होने के लिए अपने एनडीए खास कर जदयू के नेतृत्व से बाहर निकलना होगा. तभी उनका दायरा बढ़ सकता है. यहीं कारण है कि 2025 की लड़ाई के लिए चिराग पासवान की ओर से राजनीतिक बिसात बिछाया जा रहा है.

बिहार में एनडीए से बाहर हुई लोजपा, 2025 की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान!

लोजपा का बिहार में एनडीए से बाहर आना तय

भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा. लोजपा के इस प्रस्ताव से राज्य में पार्टी का एनडीए से बाहर आना तय माना जा रहा है. बिहार में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है.

पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगी लोजपा

नयी दिल्ली : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को कहा कि वह राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी. लोजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी. बहरहाल, पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में एक प्रस्ताव पारित किया गया और कहा गया कि उसके विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola