बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: महागठबंधन में राजद-कांग्रेस की नहीं जारी हुई सीट, कुछ सीटों पर अभी जिच कायम
Bihar Election 2020 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है. वहीं महागठबंधन के बाद अब एनडीए में सीट शेयरिंग (NDA seat Sharing) का विवाद लगभग सुलझ गया है. माना जा रहा है कि आज एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर ऐलान किया जा सकता है. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर की अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के साथ….
महागठबंधन में कांग्रेस-राजद के सीटों की सूची को लेकर संशय बरकरार
महागठबंधन में दिन भर कांग्रेस और राजद के सीटों की सूची को लेकर असंमजस की स्थिति बनी रही. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उसे 70 सीटें तो दी गयी है, पर कुछ सीटों पर अभी जिच कायम है. सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की नयी दिल्ली में होने वाली बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी. महागठबंधन से नाराज वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. भाकपा ने अपने सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवार की घाेषणा कर दी.
बिहार चुनाव 2020 : लोजपा का जदयू के साथ कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला संभव, मणिपुर के फॉर्मूले पर बिहार एनडीए अग्रसर
आरजेडी कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास के बाहर हंगामा
पटना : पालीगंज सीट माले को दिये जाने का विरोध करते हुए आरजेडी कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास के बाहर जमकर हं��ामा किया. आरजेडी की पारंपरिक सीट माले को दिये जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी भी की.
बिहार चुनाव : पालीगंज सीट माले को दिये जाने का विरोध, आरजेडी कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास के बाहर हंगामा, तेजप्रताप के खिलाफ नारेबाजी
जीतन राम मांझी ने सात सीटों पर तय किये उम्मीदवार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार देने जा रही है. पार्टी की संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी जिन 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं. उनमें इमामगंज, मखदुमपुर, टेकारी, बाराचट्टी, कस्बा, सिकंदरा और कुटुंबा विधानसभा की सीटें शामिल हैं. मांझी इमामगंज से चुनाव मैदान में उतरेंगे. हालांकि यह साफ नहीं है कि एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को कितनी सीटें मिलेंगी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : सार्वजनिक रैलियों के लिए पटना के 47 खुले मैदान और 19 हॉल चिह्नित, जानिए क्या है दिशानिर्देश
राजद आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी
महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही राजद आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी. बताया जा रहा है कि राजद तकरीबन 70-80, सीटों के लिए प्रत्याशी की लिस्ट जारी किया जा सकता है. वहीं राघोपुर से तेजस्वी और हसनपुर से तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ सकते हैं. राजद सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में सीटों का नाम फाइनल हो गया है. पार्टी आज पहली सूची जारी करेगी. इस सूची में पहले चरण के 71 सहित बड़े नामों और क्षेत्र की भी घोषणा की जा सकती है. वहीं कांग्रेस भी पहली सूची जारी कर सकती है.
मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर बोला हमला
सीट ने मिलने से नाराज होकर महागठबंधन से बगावत करने वाले वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने रविवार को तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया. सहनी ने कहा कि तेजस्वी सबको सीट देते हैं लेकिन हमारी पार्टी को दरकिनार किया जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब एक्शन लिया तो तेजस्वी उनके सामने झुक गए. अपनी अगली रणनीति के बारे में कहा कि सभी दल हैं संपर्क में हैं. आज शाम तक तय करेंगे कि आगे क्या करना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए