दानापुर मंडल के अधिकारी कर रहे मंथन, जयनगर पटना नमो भारत एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन से चलाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

Namo Bharat Express

Bihar Train: जयनगर पटना नमो भारत एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन से चलाने की तैयारी की जा रही है. जयनगर से पटना के बीच चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन में कुल 16 कोच हैं. जरूरत पड़ने पर दो कोच और बढ़ाये जा सकते हैं.

विज्ञापन

आनंद तिवारी/Bihar Train:पटना. जयनगर और पटना के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 94803 नमो भारत रैपिड एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए और अच्छी खबर है. क्योंकि आने वाले दिनों में इस ट्रेन को बक्सर से चलाने की योजना बनाई गई है. इसका प्रस्ताव दानापुर मंडल ने तैयार कर पूर्व मध्य रेलवे को भेज दिया है. ऐसे में पूमरे जल्द यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजेगी. हालांकि अगर बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिलती है तो अब बक्सर, आरा के यात्रियों को समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर तक जाने के लिए सहूलियत हो जायेगी. मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि नमो भारत एक्सप्रेस जयनगर से पटना जंक्शन आने के बाद करीब पांच घंटे तक रहती है. जो मेंटनेंस के बाद खड़ी रहती है. खाली बचे समय को ध्यान में रखते हुए व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दानापुर मंडल की ओर से इसके विस्तार पर मंथन जारी है.

बक्सर, आरा के करीब 500 से अधिक यात्रियों को होगा फायदा

अगर यह ट्रेन बक्सर से जयनगर तक चलती है तो दोनों महत्वपूर्ण स्टेशन आरा व बक्सर के करीब 500 से अधिक यात्रियों सफर कर सकते हैं. जयनगर से पटना के बीच चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन में कुल 16 कोच हैं. जरूरत पड़ने पर दो कोच और बढ़ाये जा सकते हैं. वर्तमान में इन कोचों में दो हजार से अधिक यात्री एक साथ यात्रा कर रहे हैं. यह ट्रेन जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मोकामा और पटना को जोड़ रही है. बिहार में चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन गुजरात के बाद दूसरी ट्रेन है.

जयनगर से सुबह पांच बजे चलती है नमो भारत ट्रेन

नमो भारत ट्रेन सुबह पांच बजे जयनगर से चलती है. 05.28 बजे इसका समय मधुबनी में निर्धारित किया गया है। वहीं 05.43 बजे सकरी, 06.15 बजे दरभंगा, 07.25 बजे समस्तीपुर, 08.45 बजे बरौनी, 09.24 बजे मोकामा एवं 10.30 बजे पटना जंक्शन आती है.वहीं, वापसी में यह ट्रेन 18.05 बजे पटना से चलेगी और 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी. पटना से खुलने के बाद 18.42 बजे बाढ़, 18.58 बजे मोकामा, 20.00 बजे बरौनी, 21 बजे समस्तीपुर, 22.08 बजे दरभंगा, 22.38 बजे सकरी, 23 बजे मधुबनी एवं 23.45 बजे जयनगर पहुंचती है. पटना से जयनगर के बीच इस ट्रेन का किराया 340 रुपये है. जबकि इसकी न्यूनतम किराया 85 रुपये है.

Also Read: Bihar News: बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन