Bihar Train News: अहमदाबाद-दरभंगा के बीच जारी रहेगी स्पेशल ट्रेन की सेवा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Train
Bihar Train News: दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, रेलवे ने क्लोन स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को अब ज्यादा दिनों तक यह सुविधा मिलती रहेगी. इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
Bihar Train News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है. दरअसल, अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है. इस निर्णय से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो इस रूट पर लगातार यात्रा करते हैं. रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा, जिससे बिहार और गुजरात के बीच आवागमन करने वाले लोगों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलती रहेगी.
ये है ट्रेन की टाइमिंग…
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन के परिचालन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है. गाड़ी संख्या 09465 हर शुक्रवार रात 8:25 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रविवार सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचती है. वहीं, गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा से हर सोमवार सुबह 3:00 बजे रवाना होगी और मंगलवार शाम 4:25 बजे वटवा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त कर दी जाएगी.
यात्रियों की डिमांड पर बढ़ी ट्रेन सेवा
रेलवे ने अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखने के बाद लिया है. यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए पसंदीदा ट्रेन बनती जा रही है.
इस वजह से किया गया अस्थायी बदलाव
दरअसल, अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते फिलहाल गाड़ी संख्या 09466 (दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल) को वटवा स्टेशन पर ही समाप्त किया जा रहा है. यह अस्थायी बदलाव ब्लॉक के कारण किया गया है, ताकि यात्री सेवा जारी रह सके.
सुविधा के लिए उठाया गया ये कदम
रेलवे द्वारा ये कदम यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है. इस निर्णय से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें कोई और साधन खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी के यात्रियों को न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि सफर भी ज्यादा सहज और सुगम हो जाएगा.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










