Bihar Train News: रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का आया नया शेड्यूल, जानिए संशोधित टाइमिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Jul 2025 2:47 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: श्रावणी मेला को लेकर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. नई टाइमिंग को लेकर जानकारी भी साझा की गई है.
Bihar Train News: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के अपार भीड़ ट्रेनों में उमड़ती है, जिसे देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया. देवघर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर तमाम व्यवस्थाएं की गई है. इसी क्रम में रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. श्रद्धालुओं को देवघर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए ट्रेन की टाइमिंग के साथ इसके मार्ग और परिचालन के दिन में भी बदलाव किया गया है.
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल की टाइमिंग
खबर की माने तो, ट्रेन संख्या 08610 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल, 12 जुलाई से 11 अगस्त तक हर शनिवार और सोमवार को रांची से खुलेगी. यह ट्रेन मूरी, धनबाद, जसीडीह, किऊल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर कुल 10 ट्रिप जाएगी. टाइमिंग की बात करें तो, इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मूरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, जसीडीह आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, किउल आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे प्रस्थान 12:02 बजे और भागलपुर आगमन 13:00 बजे होगा.
भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल का रूट
तो वहीं, ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल, 13 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक हर रविवार और मंगलवार को भागलपुर से खुलेगी. जिसके बाद यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, किऊल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना मूरी होते हुए रांची पहुंचेगी. ऐसे यह ट्रेन 10 ट्रिप मारेगी.
भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल की टाइमिंग
ट्रेन के ठहराव की बात की जाए तो, भागलपुर प्रस्थान 13:50 बजे, देवघर आगमन 16:20 बजे प्रस्थान 16:25 बजे, जसीडीह आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, किऊल आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:25 बजे, कोडरमा आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:42 बजे, बरकाकाना आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे मूरी आगमन 03:58 बजे प्रस्थान 04:00 बजे और रांची आगमन 05:45 बजे होगा. बता दें कि, श्रद्धालुओं के सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया.
(सतीश कुमार की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी और रोजगार, सीएम नीतीश ने कर दिया बड़ा ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










